Please read the following carefully before proceeding for registration पंजीकरण के लिए आगे बढ़ने से पहले कृपया निम्नलिखित को ध्यानपूर्वक पढ़ें|
1. ABOUT DELHI SPORTS SCHOOL / दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल के बारे में
Delhi Sports School is Delhi's first fully residential school operated and managed by Delhi Sports University dedicated to sports which aims to facilitate students to achieve the highest level of excellence in their chosen sport and perform at major national and international sporting events. Delhi Sports School is a School of Specialized Excellence in Sports and to meet its objective and aims, admission is purely on a merit basis.
Students will be provided with the best possible sports infrastructure and training facilities in the 10 identified Olympic Sports. Sporting excellence among students will be nurtured alongside academics through a specialized sports integrated curriculum. It follows Hindi and English as the medium of instruction and for imparting education as well as evaluation. After the admission, assessment of students will be based on their academic and sports performance.
It is the first co-educational school dedicated to sports with separate residential facilities for boys and girls having exceptional sports infrastructure and training facilities. As on date, school has a provision of in-house training facilities of 07 (Seven) games and for other 03 (Three) games namely Athletics, Archery and Lawn Tennis, training is provided at nearby training facilities. It will act as a feeder institute to Delhi Sports University, however, the admission to the university will be dependent on the eligibility criteria and performance of the student at the time of admission in university.
दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल, दिल्ली का पहला पूर्णतः आवासीय विद्यालय है, जिसे दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी द्वारा संचालित और प्रबंधित किया जाता है। यह विद्यालय खेलों को समर्पित है तथा इसका उद्देश्य छात्रों को उनके चुने हुए खेल में उत्कृष्टता के उच्चतम स्तर को प्राप्त करने और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में प्रदर्शन करने के लिए सक्षम बनाना है। दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल 'खेलों में विशिष्ट उत्कृष्टता' का विद्यालय है और अपने उद्देश्यों की पूर्ति हेतु यहाँ प्रवेश पूर्णतः मेरिट (योग्यता) के आधार पर दिया जाता है।
छात्रों को चिन्हित 10 ओलंपिक खेलों में सर्वोत्तम खेल अवसंरचना एवं प्रशिक्षण सुविधाएँ प्रदान की जाएंगी। विशेष खेल-एकीकृत पाठ्यक्रम के माध्यम से शैक्षणिक शिक्षा के साथ-साथ खेल उत्कृष्टता को भी विकसित किया जाएगा। शिक्षा एवं मूल्यांकन के लिए हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं को माध्यम के रूप में अपनाया गया है। प्रवेश के बाद छात्रों का मूल्यांकन उनके शैक्षणिक एवं खेल प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
यह खेलों को समर्पित पहला सह-शिक्षा विद्यालय है, जिसमें लड़कों एवं लड़कियों के लिए अलग-अलग आवासीय सुविधाएँ उपलब्ध हैं तथा उत्कृष्ट खेल अवसंरचना और प्रशिक्षण व्यवस्था प्रदान की जाती है। वर्तमान में विद्यालय में 07 (सात) खेलों के लिए इन-हाउस प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध है तथा अन्य 03 (तीन) खेल — एथलेटिक्स, तीरंदाजी एवं लॉन टेनिस — के लिए पास स्थित प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षण दिया जाता है। यह विद्यालय दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के लिए फीडर संस्थान के रूप में कार्य करेगा, हालांकि विश्वविद्यालय में प्रवेश उस समय छात्र की पात्रता एवं प्रदर्शन पर निर्भर करेगा।
2. CAMPUS / परिसर
Presently, Delhi Sports School is functioning at Ludlow Castle Sports Complex, Sham Nath Marg, Delhi. However, additional campus will also be developed in future which will be in Delhi State only. Delhi Sports University reserves the right to allocate any student any campus where the facilities of concerned game are developed at any point of time considering its operational requirement even if the student is admitted in its present campus. This will be binding on the student/ parents concerned.
वर्तमान में दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल लुडलो कैसल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, शाम नाथ मार्ग, दिल्ली में संचालित हो रहा है। भविष्य में अतिरिक्त परिसर भी विकसित किए जाएंगे जो केवल दिल्ली राज्य में ही होंगे। दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी अपनी संचालनात्मक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किसी भी समय किसी भी छात्र को उस परिसर में आवंटित करने का अधिकार सुरक्षित रखती है जहाँ संबंधित खेल की सुविधाएँ विकसित की गई हों, भले ही छात्र का प्रवेश वर्तमान परिसर में हुआ हो। यह निर्णय संबंधित छात्र/अभिभावकों पर बाध्यकारी होगा।
3. ACADEMICS / शैक्षणिक व्यवस्था
Delhi Sports School is from Class VI to XII and is affiliated with CBSE. The curriculum and evaluation are all sports oriented and sports integrated approach is followed. For class XI and XII, humanities and commerce subjects along with sports specialized subjects will be offered as decided by Delhi Sports School in consultation with CBSE.
दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल कक्षा VI से XII तक है और यह CBSE से संबद्ध है। यहाँ पाठ्यक्रम एवं मूल्यांकन खेल-उन्मुख तथा खेल-एकीकृत दृष्टिकोण पर आधारित है। कक्षा XI एवं XII के लिए CBSE के परामर्श से निर्धारित खेल-विशेष विषयों के साथ-साथ मानविकी एवं वाणिज्य विषय भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
4. UNDERTAKINGS TO BE SUBMITTED AT THE TIME OF ADMISSION / प्रवेश के समय जमा किए जाने वाले वचन पत्र
To understand and have ready information regarding the rules, regulations and the undertakings to be submitted at the time of admission as available on the website of Delhi Sports School/Delhi Sports University shall be read and understood by the applicant/guardian before submitting online registration. In the interest of the students and the administrative requirements, the rules regulations are subject to change and Delhi Sports University reserves the right in this regard.
प्रवेश के समय जमा किए जाने वाले नियमों, विनियमों एवं वचन पत्रों से संबंधित जानकारी, जो दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल/दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर उपलब्ध है, ऑनलाइन पंजीकरण जमा करने से पूर्व आवेदक/अभिभावक द्वारा पढ़ना और समझना आवश्यक है। छात्रों के हित एवं प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुसार नियम एवं विनियम परिवर्तन के अधीन हैं तथा इस संबंध में दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का निर्णय अंतिम होगा।
5. EXIT POLICY / निकास नीति
Delhi Sports School follows an Exit Policy to maintain sports excellence, academic discipline, and effective use of public resources. Students may be considered for exit on the following grounds:
खेल उत्कृष्टता, शैक्षणिक अनुशासन एवं सार्वजनिक संसाधनों के प्रभावी उपयोग को बनाए रखने हेतु दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल निकास नीति का पालन करता है। निम्न आधारों पर छात्र को विद्यालय से निकास दिया जा सकता है:
a) Sports Performance: Students are required to meet minimum sports performance benchmarks. Consistent underperformance despite adequate training and support may lead to review and exit.
(क) खेल प्रदर्शन: छात्रों को न्यूनतम खेल प्रदर्शन मानकों को पूरा करना अनिवार्य होगा। पर्याप्त प्रशिक्षण एवं सहयोग के बावजूद लगातार कमजोर प्रदर्शन होने पर समीक्षा के बाद निकास दिया जा सकता है।
b) Medical Fitness: Students with recurring or serious medical conditions may be assessed periodically. Inability to participate in high-performance training may result in structured exit.
(ख) चिकित्सीय फिटनेस: बार-बार या गंभीर चिकित्सीय समस्याओं वाले छात्रों का समय-समय पर मूल्यांकन किया जाएगा। उच्च प्रदर्शन प्रशिक्षण में भाग लेने में असमर्थ पाए जाने पर संरचित निकास दिया जा सकता है।
c) Academic Standards: Students must meet basic academic requirements of the affiliated board. Persistent academic indiscipline or failure to cope with the curriculum may invite exit.
(ग) शैक्षणिक मानक: छात्रों को संबद्ध बोर्ड द्वारा निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक मानकों को पूरा करना होगा। लगातार शैक्षणिक अनुशासनहीनता या पाठ्यक्रम के साथ तालमेल न बैठा पाने पर निकास की कार्यवाही की जा सकती है।
d) Resource Accountability: The State provides full support for training, education, and boarding. Lack of commitment or progress may lead to discontinuation to ensure optimal use of resources.
(घ) संसाधन उत्तरदायित्व: राज्य सरकार प्रशिक्षण, शिक्षा एवं आवास हेतु पूर्ण सहायता प्रदान करती है। अपेक्षित प्रतिबद्धता या प्रगति न होने पर संसाधनों के सर्वोत्तम उपयोग हेतु निकास की कार्यवाही की जा सकती है।
e) Institutional Ethos: The school aims to maintain a high-performance sports environment. Retention of non-performing or non-committed students may affect institutional goals and morale.
(ङ) संस्थागत वातावरण: विद्यालय उच्च प्रदर्शन वाले खेल वातावरण को बनाए रखने का प्रयास करता है। कम प्रदर्शन करने वाले या प्रतिबद्धता न दिखाने वाले छात्रों की निरंतरता संस्थान के उद्देश्यों एवं मनोबल को प्रभावित कर सकती है।
6. Permanent Education Number (PEN)
Candidates are required to submit their Permanent Education Number (PEN), which is mandatory for fetching student details from the UDISE+ portal. The PEN number may be obtained from the candidate's current school.
उम्मीदवारों को अपनी स्थायी शिक्षा संख्या (PEN) प्रस्तुत करना अनिवार्य है, जिसका उपयोग UDISE+ पोर्टल से छात्र विवरण प्राप्त करने के लिए किया जाएगा। PEN संख्या उम्मीदवार के वर्तमान विद्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
7. Uniformity of Information Across All Documents
All candidates must ensure that the personal details mentioned in the following documents are accurate and identical in all respects:
Birth Certificate
Aadhaar ID
UDISE+ Details
Report Card
The name of the candidate, date of birth, parents'/guardian's name, and other relevant information must match exactly in all the above documents. Any discrepancy may lead to rejection of the application at any stage of the admission process. Candidates are advised to carefully verify all details before submission.
सभी उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि निम्नलिखित दस्तावेजों में उल्लिखित व्यक्तिगत विवरण सही एवं पूर्णतः समान हों:
जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate)
आधार कार्ड (Aadhaar ID)
UDISE+ विवरण
रिपोर्ट कार्ड
उम्मीदवार का नाम, जन्म तिथि, माता-पिता/अभिभावक का नाम तथा अन्य संबंधित जानकारी सभी दस्तावेजों में समान होनी चाहिए। किसी भी प्रकार की विसंगति होने पर आवेदन किसी भी चरण में निरस्त किया जा सकता है। उम्मीदवारों को आवेदन जमा करने से पहले सभी विवरणों का सावधानीपूर्वक सत्यापन करने की सलाह दी जाती है।
For the Academic Session 2026–27, admissions through the Open Talent Scouting Process will be conducted only for Class VI. Admissions to the vacant seats in Classes VII, VIII, IX, and XI will be carried out through the Lateral Entry Process. The eligibility criteria and admission procedures for each process are outlined separately below.
शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए ओपन टैलेंट स्काउटिंग प्रक्रिया के माध्यम से प्रवेश केवल कक्षा VI के लिए आयोजित किया जाएगा। कक्षा VII, VIII, IX एवं XI की रिक्त सीटों पर प्रवेश लैटरल एंट्री प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। प्रत्येक प्रक्रिया के लिए पात्रता मानदंड एवं प्रवेश प्रक्रिया नीचे अलग-अलग वर्णित हैं।
For Class VI / कक्षा VI के लिए
1. WHO CAN APPLY / कौन आवेदन कर सकता है
Class (2026-27) कक्षा
Admission process प्रवेश प्रक्रिया
Age as on 31.03.2026 आयु (31.03.2026 तक)
Class studying in session 2025-26 सत्र 2025-26 में अध्ययनरत कक्षा
Game Proficiency खेल दक्षता
VI
Talent Scouting टैलेंट स्काउटिंग
11-13 years. A relaxation of six months in the lower age limit is permitted. 11–13 वर्ष। निम्न आयु सीमा में 6 माह की छूट अनुमन्य है।
V
A minimum six months of continuous participation in the sport is required. संबंधित खेल में न्यूनतम 6 माह की निरंतर भागीदारी आवश्यक है।
2. WEIGHT CATEGORY / भार वर्ग
For the games where weight categories apply i.e. Wrestling, Weightlifting and Boxing, the student must have the required weight at the time of registration and at the time of Talent Scouting as mentioned in the Weight Category (Table-II). Only those candidates who fall within the prescribed weight category shall fill in the registration form.
For weight category games, age and weight must be according to the given Chart below.
जिन खेलों में भार वर्ग लागू होता है जैसे कुश्ती, वेटलिफ्टिंग एवं बॉक्सिंग उनमें छात्र का निर्धारित वजन पंजीकरण के समय तथा टैलेंट स्काउटिंग के समय होना आवश्यक है, जैसा कि भार वर्ग (तालिका-II) में उल्लिखित है। केवल वही उम्मीदवार पंजीकरण फॉर्म भरें जो निर्धारित भार वर्ग में आते हों। भार वर्ग वाले खेलों के लिए आयु एवं वजन नीचे दिए गए चार्ट के अनुसार होना चाहिए।
FOR BOYS / लड़कों के लिए
WRESTLING कुश्ती
WEIGHTLIFTING वेटलिफ्टिंग
BOXING बॉक्सिंग
AGE आयु
MIN. WEIGHT न्यूनतम वजन
AGE आयु
MIN. WEIGHT न्यूनतम वजन
AGE आयु
MIN. WEIGHT न्यूनतम वजन
11 years / 11 वर्ष
32KG
11 years / 11 वर्ष
44KG
11 years / 11 वर्ष
28KG
12 years / 12 वर्ष
35KG
12 years / 12 वर्ष
46KG
12 years / 12 वर्ष
32KG
13 years / 13 वर्ष
38KG
13 years / 13 वर्ष
48KG
13 years / 13 वर्ष
36KG
FOR GIRLS / लड़कियों के लिए
WRESTLING कुश्ती
WEIGHTLIFTING वेटलिफ्टिंग
BOXING बॉक्सिंग
AGE आयु
MIN. WEIGHT न्यूनतम वजन
AGE आयु
MIN. WEIGHT न्यूनतम वजन
AGE आयु
MIN. WEIGHT न्यूनतम वजन
11 years / 11 वर्ष
30KG
11 years / 11 वर्ष
38KG
11 years / 11 वर्ष
28KG
12 years / 12 वर्ष
33KG
12 years / 12 वर्ष
40KG
12 years / 12 वर्ष
30KG
13 years / 13 वर्ष
36KG
13 years / 13 वर्ष
42KG
13 years / 13 वर्ष
32KG
Note: Candidates will be weighed in their respective categories at the time of trials. Candidates who do not meet the prescribed weight as per the above table will not be permitted to appear for further tests or trials. Any change in the minimum weight will be notified in accordance with any revision made by the concerned governing (Federation/association) body of Wrestling/Boxing/Weightlifting. नोट: ट्रायल के समय उम्मीदवारों का वजन उनकी संबंधित श्रेणी में किया जाएगा। निर्धारित वजन पूरा न करने वाले उम्मीदवारों को आगे की परीक्षा/ट्रायल में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। न्यूनतम वजन में किसी भी परिवर्तन की सूचना संबंधित खेल संघ/संगठन द्वारा किए गए संशोधन के अनुसार दी जाएगी।
Admission Process (Talent Scouting – Classes VI) / प्रवेश प्रक्रिया (टैलेंट स्काउटिंग — कक्षा VI)
Registration / पंजीकरण
All the talented sports students from all over the country who desire to excel in the field of sports and are participating or practicing in the ten identified sports and meet the eligibility criteria may register themselves through the link given in the circular during the registration period.
देश भर के सभी प्रतिभाशाली खेल छात्र जो खेल क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करना चाहते हैं तथा चिन्हित 10 खेलों में भाग ले रहे हैं या अभ्यास कर रहे हैं और पात्रता मानदंड पूरा करते हैं, वे पंजीकरण अवधि के दौरान परिपत्र में दिए गए लिंक के माध्यम से स्वयं को पंजीकृत कर सकते हैं।
After registration, all desirous students whose applications are found to be in order and eligible for talent scouting, will be required to attend talent scouting camps on the dates and venue decided by the Delhi Sports School. At this stage, every candidate will have to appear in two levels of tests i.e, Level-I and Level-ll conducted to measure endurance and the presence of basic skills related to the chosen sport. The details of the weightage assigned to Level-I and Level-II tests in preparation of Score Sheet of Stage-I and the Final Merit list is elaborated in the Table-I. These two levels of testing in this stage will carry a weightage as decided by Delhi Sports University. Candidates meeting the cut off decided by the Delhi Sports School will be called for the next stage of testing based on their ranking (from Top to bottom) depending upon the number of seats on offer.
पंजीकरण के बाद, जिन छात्रों के आवेदन सही पाए जाते हैं तथा जो टैलेंट स्काउटिंग के लिए पात्र होते हैं, उन्हें दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल द्वारा निर्धारित तिथि एवं स्थान पर आयोजित टैलेंट स्काउटिंग कैंप में भाग लेना होगा। इस चरण में प्रत्येक उम्मीदवार को दो स्तर की परीक्षाएँ देनी होंगी — लेवल-I एवं लेवल-II। इस चरण की स्कोर शीट एवं अंतिम मेरिट सूची तैयार करने हेतु लेवल-I एवं लेवल-II को दिए गए भारांक का विवरण तालिका-I में दिया गया है। कट-ऑफ अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को उपलब्ध सीटों की संख्या एवं रैंकिंग के आधार पर अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा।
Based on the number of seats on offer, the candidates who meet the cut off criteria will be called for Stage Il (sports trial, Sports skill assessment and advance sports science tests) on the date and venue decided by the DSS. The details of the weightage assigned to the tests undertaken in this stage in preparation of Score Sheet of Stage-ll and the Final Merit list is already elaborated in the Table-II.
उपलब्ध सीटों की संख्या के आधार पर कट-ऑफ पूरा करने वाले उम्मीदवारों को स्पोर्ट्स ट्रायल, खेल कौशल आकलन एवं उन्नत खेल विज्ञान परीक्षण हेतु दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल द्वारा निर्धारित तिथि एवं स्थान पर बुलाया जाएगा। इस चरण की स्कोर शीट एवं अंतिम मेरिट सूची तैयार करने हेतु परीक्षणों को दिए गए भारांक का विवरण तालिका-II में दिया गया है।
Stage - III (Provisional Selection and medical examination) / चरण-III (अस्थायी चयन एवं चिकित्सीय परीक्षण)
After the Stage I and Stage-II, combined merit list will be prepared based on the weightage assigned to each test/ skill test which will be arrived at after assigning weightage of 25% to Stage-l (Talent Scouting Stage) performance, 70% to stage II (Sports Trial Stage) performance and 5% to past achievements, as given in Table-III. The weightage in the Final Merit List will be determined as per the criteria outlined in Table-IV.
Based on the marks obtained and the number of seats on offer, candidates will be offered provisional admission for which Provisional Admission list will be prepared and candidates will be invited for Medical Tests and admission in Delhi Sports School.
After successful medical tests, final document verification and completion of other formalities, student will be admitted in Delhi Sports School.
चरण-I एवं चरण-II के बाद संयुक्त मेरिट सूची तैयार की जाएगी। इसमें चरण-I प्रदर्शन — 25%, चरण-II प्रदर्शन — 70% तथा पूर्व उपलब्धियाँ — 5% का भारांक शामिल होगा (तालिका-III के अनुसार)। अंतिम मेरिट सूची में भारांक तालिका-IV के अनुसार निर्धारित किया जाएगा। प्राप्त अंकों एवं उपलब्ध सीटों के आधार पर उम्मीदवारों को अस्थायी प्रवेश दिया जाएगा। सफल चिकित्सीय परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन एवं अन्य औपचारिकताओं के बाद छात्र को दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल में प्रवेश दिया जाएगा।
MINIMUM QUALIFYING CRITERIA / न्यूनतम पात्रता मानदंड
The candidate must score a minimum of 60% marks in the final merit list to be considered for provisional admission which includes different weightages of different stages and past achievement. However, admission will be offered on the basis of the merit list. The student must perform to the best of their potential at every stage of the process as topping the merit list does not automatically guarantee admission to the student concerned. The weightage assigned to each test is elaborated below:
अस्थायी प्रवेश हेतु उम्मीदवार को अंतिम मेरिट सूची में कम से कम 60% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। प्रवेश मेरिट सूची के आधार पर दिया जाएगा। मेरिट सूची में शीर्ष स्थान प्राप्त करना स्वतः प्रवेश की गारंटी नहीं देता। प्रत्येक परीक्षण को दिए गए भारांक का विवरण नीचे दिया गया है।
TABLE-I / तालिका-I
Stage / चरण
Tests to be conducted / परीक्षण
Details of the Test / विवरण
Purpose of the Test / उद्देश्य
Weightage for preparation of merit list of that stage / भारांक
Maximum Marks / अधिकतम अंक
Stage- I / चरण-I
Level-I / लेवल-I
To be informed in due course / समयानुसार सूचित किया जाएगा
Endurance Tests / सहनशक्ति परीक्षण
30%
100%
Level-II / लेवल-II
To be informed in due course / समयानुसार सूचित किया जाएगा
Sports specific skills / खेल-विशिष्ट कौशल
70%
NOTE:- Candidates have to bring birth certificate, previous achievement, Aadhar card and recent passport size photograph at the time of stage one. Initial Stage of talent scouting is completed, based on the score in combined Score Sheet of Stage-I and the number of seats on offer, students are called for Stage-II. नोट: चरण-I के समय उम्मीदवारों को जन्म प्रमाण पत्र, पूर्व उपलब्धियों के प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं हाल की पासपोर्ट आकार की फोटो साथ लानी होगी। टैलेंट स्काउटिंग का प्रारंभिक चरण पूरा होने के बाद, चरण-I की संयुक्त स्कोर शीट एवं उपलब्ध सीटों के आधार पर छात्रों को चरण-II के लिए बुलाया जाएगा।
TABLE-II / तालिका-II
Stage-2 / चरण-II
Level-III / लेवल-III
Sports Trials / स्पोर्ट्स ट्रायल
Sports Performance / खेल प्रदर्शन
30%
100%
Sports Skills / खेल कौशल
Sports Skill assessment / खेल कौशल मूल्यांकन
30%
Sports Science / खेल विज्ञान
Advanced Sports Science to evaluate the future potential / भविष्य की संभावनाओं का मूल्यांकन करने हेतु उन्नत खेल विज्ञान परीक्षण
40%
NOTE :- Candidate must bring bone age test report (TW 3), Spine X-ray report, General Blood Test Reports and recent five (05) photographs at the time of stage-II along with the original documents. नोट: चरण-II के समय उम्मीदवारों को • बोन एज टेस्ट रिपोर्ट (TW-3) • स्पाइन एक्स-रे रिपोर्ट • सामान्य रक्त परीक्षण रिपोर्ट • हाल की पाँच (05) फोटोग्राफ तथा सभी मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे।
Table-III: SCORING CRITERIA FOR PAST ACHIEVEMENT / तालिका-III: पूर्व उपलब्धियों के लिए अंक निर्धारण मानदंड
Level / स्तर
Medal / पदक
Marks (Federation/Association recognized) / अंक (संघ/संगठन मान्यता प्राप्त)
Marks (other tournaments) / अंक (अन्य चैंपियनशिप)
International / अंतरराष्ट्रीय स्तर
Gold / स्वर्ण
25
12.5
Silver / रजत
24
12
Bronze / कांस्य
22
11
Top 5 / शीर्ष 5
20
10
Participation / भागीदारी
18
9
National / राष्ट्रीय स्तर
Gold / स्वर्ण
20
10
Silver / रजत
18
9
Bronze / कांस्य
16
8
Top 5 / शीर्ष 5
14
7
Participation / भागीदारी
12
6
State (equivalence to CBSE Nationals) / राज्य स्तर (CBSE नेशनल्स के समकक्ष)
Gold / स्वर्ण
14
7
Silver / रजत
12
6
Bronze / कांस्य
10
5
Top 5 / शीर्ष 5
8
4
Participation / भागीदारी
5
2.5
District / जिला स्तर
Gold / स्वर्ण
8
4
Silver / रजत
6
3
Bronze / कांस्य
4
2
Top 5 / शीर्ष 5
3
1.5
Participation / भागीदारी
1
0.5
TABLE-IV / तालिका-IV
Weightage in the Final Merit List / अंतिम मेरिट सूची में भारांक
Marks at Stage-1 / चरण-I के अंक
Marks at Stage-2 / चरण-II के अंक
Past Achievement / पूर्व उपलब्धियाँ
Maximum Marks / कुल अंक
Weightage in Final Merit List / अंतिम मेरिट सूची में भारांक
25%
70%
5%
100%
Note: Delhi Sports University reserves the right to make any changes to the minimum scoring criteria or weightage assigned to each test/ stage which will be notified prior to the publication of the results. The seat Shifting Policy will also be implemented to fill the remaining seats in case suitable candidates meeting the minimum criteria are not available. Same shall be binding upon the applicants at every stage. नोट: न्यूनतम अंक मानदंड या प्रत्येक परीक्षण/चरण को दिए गए भारांक में किसी भी प्रकार का परिवर्तन करने का अधिकार दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के पास सुरक्षित है, जिसकी सूचना परिणाम घोषित होने से पहले दी जाएगी। यदि न्यूनतम मानदंड पूरा करने वाले उपयुक्त उम्मीदवार उपलब्ध नहीं होते हैं, तो शेष सीटों को भरने के लिए सीट शिफ्टिंग नीति लागू की जाएगी। यह सभी चरणों में आवेदकों पर बाध्यकारी होगा।
FOR CLASS VII, VIII, IX AND XI / कक्षा VII, VIII, IX एवं XI के लिए
WHO CAN APPLY / कौन आवेदन कर सकता है
Eligibility for application through the Lateral Entry Process shall be determined on the basis of the candidate's sporting achievements in the identified sports disciplines. The eligibility criteria are categorized as follows:
लैटरल एंट्री प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन की पात्रता उम्मीदवार की चिन्हित खेलों में उपलब्धियों के आधार पर निर्धारित की जाएगी। पात्रता मानदंड निम्न श्रेणियों में विभाजित हैं:
Category–I: Weight Category Sports (Applicable for Boxing, Wrestling and Weightlifting)
श्रेणी-I: भार वर्ग वाले खेल (बॉक्सिंग, कुश्ती एवं वेटलिफ्टिंग पर लागू)
Candidates applying in Boxing, Wrestling and Weightlifting must satisfy the following criteria:
i) The candidate must have participated in the National Championships organized by the recognized National Sports Federation of the concerned sport, or National School Games organized by the School Games Federation of India (SGFI).
i) संबंधित खेल के मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय खेल महासंघ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय चैम्पियनशिप या स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्कूल खेलों में भाग लिया हो।
or / या
ii) The candidate must have won a medal (Gold/Silver/Bronze) in either of the following: • State Championships organized by the affiliated State Sports Federation of the concerned sport, or • State School Championships organized by the concerned State Unit affiliated with the School Games Federation of India (SGFI).
ii) निम्न में से किसी में पदक (स्वर्ण/रजत/कांस्य) जीता हो: • संबंधित खेल के राज्य खेल महासंघ द्वारा आयोजित राज्य चैम्पियनशिप, या • SGFI से संबद्ध राज्य इकाई द्वारा आयोजित राज्य स्कूल चैम्पियनशिप।
AND / तथा
iii) The candidate must meet the prescribed weight category applicable to the concerned sport at the time of registration and during sports trials, as determined by the rules of the respective National Sports Federation.
iii) पंजीकरण एवं स्पोर्ट्स ट्रायल के समय संबंधित खेल के निर्धारित भार वर्ग को पूरा करना आवश्यक होगा।
Category–II: Measurable Performance Sports (Applicable for Athletics, Swimming, Shooting and Archery)
श्रेणी-II: मापनीय प्रदर्शन वाले खेल (एथलेटिक्स, तैराकी, शूटिंग एवं तीरंदाजी पर लागू)
Candidates applying in Athletics, Swimming, Shooting and Archery must satisfy any one of the following criteria:
i) The candidate must have secured a position within the top 8 in the National Championships organized by the recognized National Sports Federation (NSF) of the concerned sport.
i) राष्ट्रीय खेल महासंघ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में शीर्ष 8 स्थान प्राप्त किया हो।
OR / या
ii) The candidate must have secured a position within the top 8 in the National School Games organized by the School Games Federation of India (SGFI).
ii) SGFI द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्कूल खेलों में शीर्ष 8 स्थान प्राप्त किया हो।
OR / या
iii) The candidate must have secured a position within the top 8 in Khelo India School Games / Khelo India Youth Games.
iii) खेलो इंडिया स्कूल गेम्स / खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शीर्ष 8 स्थान प्राप्त किया हो।
OR / या
iv) The candidate must have achieved a measurable performance benchmark equivalent to the top 8 performance at the National level, as per the officially published results of the recognized National Sports Federation.
iv) राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष 8 के समकक्ष मापनीय प्रदर्शन मानक प्राप्त किया हो।
Category–III: Ranking-Based Sports (Applicable for Table Tennis, Lawn Tennis and Badminton)
श्रेणी-III: रैंकिंग आधारित खेल (टेबल टेनिस, लॉन टेनिस एवं बैडमिंटन पर लागू)
Candidates applying in Table Tennis, Lawn Tennis and Badminton must satisfy any one of the following criteria:
i. The candidate must be ranked within the top 16 in the official National Ranking list published by the recognized National Sports Federation of the concerned sport as on 31 March 2026.
i. 31 मार्च 2026 तक संबंधित खेल के राष्ट्रीय खेल महासंघ की आधिकारिक राष्ट्रीय रैंकिंग सूची में शीर्ष 16 में स्थान हो।
OR / या
ii. The candidate must have participated in National Ranking Tournaments conducted by the recognized National Sports Federation and achieved a ranking within the top 32 at the National level during the 2024–25 or 2025–26 session.
ii. 2024-25 या 2025-26 सत्र में राष्ट्रीय रैंकिंग प्रतियोगिता में शीर्ष 32 में स्थान प्राप्त किया हो।
OR / या
iii. The candidate must have won a medal (gold / silver / bronze) in the National School Games organized by the School Games Federation of India (SGFI) in the concerned sport.
iii. SGFI द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्कूल खेलों में पदक जीता हो।
OR / या
iv) The candidate must have won a medal (Gold / Silver / Bronze) in the National Championship organized by the recognized National Federation of the concerned sport.
iv. संबंधित राष्ट्रीय खेल महासंघ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में पदक जीता हो।
Note: Admission is offered in the following ten sports only: Archery, Athletics, Boxing, Badminton, Shooting, Swimming, Lawn Tennis, Table Tennis, Weightlifting, and Wrestling. Candidates must have the required achievements in the above-mentioned sports only. Candidates are required to upload valid documentary proof, such as a medal certificate, participation certificate, or a self-attested screenshot of the ranking/ position, as applicable to the respective games under the three categories mentioned above. Candidates applying for a particular class must have studied and successfully completed the immediately preceding class during the 2025–26 academic session. Applicants are required to submit the report card and the Transfer Certificate of the previous class at the time of application. महत्वपूर्ण नोट: प्रवेश केवल निम्न 10 खेलों में ही दिया जाएगा: तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, शूटिंग, तैराकी, लॉन टेनिस, टेबल टेनिस, वेटलिफ्टिंग एवं कुश्ती। उम्मीदवारों को वैध दस्तावेजी प्रमाण अपलोड करना अनिवार्य है। जिस कक्षा के लिए उम्मीदवार आवेदन कर रहा है, उसे शैक्षणिक सत्र 2025–26 में उससे पूर्व की कक्षा को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया होना चाहिए।
Age Criteria for Admission / प्रवेश हेतु आयु मानदंड
Class / कक्षा
Age / आयु
A relaxation of six months in the lower age limit is allowed. निम्न आयु सीमा में 6 माह की छूट अनुमन्य है।
Class VII
12-14 years / 12-14 वर्ष
Class VIII
13-15 years / 13-15 वर्ष
Class IX
14-16 years / 14-16 वर्ष
Class XI
16-18 years / 16-18 वर्ष
ADMISSION PROCESS (LATERAL ENTRY – CLASSES VII, VIII, IX XI) / प्रवेश प्रक्रिया (लैटरल एंट्री — कक्षा VII, VIII, IX एवं XI)
All applications shall be scrutinized at the school level. The certificates/screenshots uploaded by the candidates shall be verified by the respective federations. Candidates shortlisted after verification shall be called for STAGE-II (Sports Trial Stage). STAGE-I shall be exempted for such candidates.
सभी आवेदनों की जांच विद्यालय स्तर पर की जाएगी। उम्मीदवारों द्वारा अपलोड किए गए प्रमाण पत्र/स्क्रीनशॉट का सत्यापन संबंधित खेल महासंघों द्वारा किया जाएगा। सत्यापन के बाद चयनित उम्मीदवारों को चरण-II (स्पोर्ट्स ट्रायल चरण) के लिए बुलाया जाएगा। ऐसे उम्मीदवारों के लिए चरण-I लागू नहीं होगा।
After scrutiny at the school level, candidates who fulfil the eligibility criteria will be called for Stage II (Sports Trials, sports skill, and advanced sports science tests) on the date and at the venue decided by the DSS. The details of the weightage assigned to the tests undertaken in this stage in preparation of Score Sheet of Stage-ll. At this stage, candidate to bring bone age test report (TW 3), Spine X-ray report, General Blood Test Reports and five (05) recent photographs along with the original birth certificate.
Details of the tests to be conducted will be published prior to the commencement of Stage II.
विद्यालय स्तर पर जांच के बाद पात्रता मानदंड पूरा करने वाले उम्मीदवारों को दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल द्वारा निर्धारित तिथि एवं स्थान पर बुलाया जाएगा। चरण-II के समय उम्मीदवारों को • बोन एज टेस्ट रिपोर्ट (TW-3) • स्पाइन एक्स-रे रिपोर्ट • सामान्य रक्त परीक्षण रिपोर्ट • हाल की पाँच (05) फोटोग्राफ तथा मूल जन्म प्रमाण पत्र एवं सभी मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे। इस चरण के परीक्षणों का विस्तृत विवरण चरण-II प्रारंभ होने से पूर्व प्रकाशित किया जाएगा।
STAGE - III (PROVISIONAL SELECTION AND MEDICAL EXAMINATION) / चरण-III (अस्थायी चयन एवं चिकित्सीय परीक्षण)
After Stage-II, The merit list will be prepared based on the weightage assigned to each test/ skill test. Merit list will be prepared based on stage II (Sports Trial Stage) performance. Based on the marks obtained and the number of seats available, candidates will be offered provisional admission in order of merit according to their marks on which Provisional Admission list will be prepared and candidates will be invited for Medical Tests and admission in Delhi Sports School. After successful medical tests, final document verification and completion of other formalities, the students will be admitted in Delhi Sports School.
चरण-II के बाद प्रत्येक परीक्षण/कौशल परीक्षण को दिए गए भारांक के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। यह मेरिट सूची केवल चरण-II प्रदर्शन के आधार पर होगी। प्राप्त अंकों एवं उपलब्ध सीटों के आधार पर उम्मीदवारों को मेरिट क्रम में अस्थायी प्रवेश दिया जाएगा। सफल चिकित्सीय परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन एवं अन्य औपचारिकताएँ पूर्ण होने के बाद छात्र को दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल में प्रवेश दिया जाएगा।
MINIMUM QUALIFYING CRITERIA / न्यूनतम पात्रता मानदंड
The candidate must score a minimum of 60% marks in the final merit list to be considered for provisional admission which contains different weightages for different stages and past achievements. However, admission will be offered on the basis of combined merit list. The student has to perform to the best of his/ her potential at every stage of the process as topping of the merit list does not automatically guarantee admission to the student concerned.
अस्थायी प्रवेश हेतु उम्मीदवार को अंतिम मेरिट सूची में न्यूनतम 60% अंक प्राप्त करना आवश्यक है। प्रवेश संयुक्त मेरिट सूची के आधार पर दिया जाएगा। मेरिट सूची में शीर्ष स्थान प्राप्त करना स्वतः प्रवेश की गारंटी नहीं देता।
Note: Delhi Sports University reserves the right to make any changes in the minimum scoring criteria or weightage assigned to each test/ stage which will be notified prior to the publication of the result. Seat Shifting Policy will also be implemented to fill the remaining seats in case suitable candidates meeting the minimum criteria are not found. Same will be binding upon the applicant at every stage.
नोट: न्यूनतम अंक मानदंड या किसी भी परीक्षण/चरण के भारांक में परिवर्तन करने का अधिकार दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के पास सुरक्षित है। उपयुक्त उम्मीदवार उपलब्ध न होने की स्थिति में शेष सीटों को भरने हेतु सीट शिफ्टिंग नीति लागू की जाएगी। यह सभी चरणों में आवेदकों पर बाध्यकारी होगा।
VACANT SEATS AS ON 28/02/2026 (FOR SESSION 2026-2027) / रिक्त सीटें (सत्र 2026-27 हेतु)
GAMES / खेल
CLASS VII / कक्षा VII
CLASS VIII / कक्षा VIII
CLASS IX / कक्षा IX
CLASS XI / कक्षा XI
ATHLETICS / एथलेटिक्स
2
0
1
0
ARCHERY / तीरंदाजी
1
0
0
1
BADMINTON / बैडमिंटन
1
0
0
0
BOXING / बॉक्सिंग
1
0
0
0
LAWN TENNIS / लॉन टेनिस
2
0
0
0
TABLE TENNIS / टेबल टेनिस
2
2
0
0
SHOOTING / शूटिंग
0
2
0
0
SWIMMING / तैराकी
3
1
0
3
WRESTLING / कुश्ती
3
3
0
0
WEIGHTLIFTING / वेटलिफ्टिंग
1
0
1
0
General instructions / सामान्य निर्देश:
• Before submission of the online application, candidates must check and ensure that they have filled in correct details in each field of the online application form. Once the online application form is submitted, no request for change/correction/modification (including option of Sport) will be entertained or allowed under any circumstances. Requests received in this regard, in any form such as Post, Fax, Email, by hand etc. shall not be entertained and no correspondence will be made in this regard.
• ऑनलाइन आवेदन जमा करने से पहले उम्मीदवार यह सुनिश्चित करें कि उन्होंने आवेदन पत्र के प्रत्येक कॉलम में सही विवरण भरा है। एक बार आवेदन जमा हो जाने के बाद किसी भी प्रकार का संशोधन/परिवर्तन (खेल विकल्प सहित) किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। डाक, फैक्स, ई-मेल या व्यक्तिगत रूप से प्राप्त अनुरोधों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
• Candidates are advised not to furnish any particular that is not true or suppress any material information while filling the application form. If, any discrepancy is noticed at any stage of admission process, candidature of such applicant will be subjected to cancellation and no further communication will be made.
• उम्मीदवार आवेदन पत्र भरते समय कोई भी गलत जानकारी न दें या कोई महत्वपूर्ण जानकारी न छिपाएँ। यदि प्रवेश प्रक्रिया के किसी भी चरण में कोई विसंगति पाई जाती है, तो ऐसे उम्मीदवार की उम्मीदवारी निरस्त कर दी जाएगी।
• Mere submission of the application does not guarantee admission in Delhi Sports School and subsequent admission in Delhi Sports University.
• केवल आवेदन जमा करना दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल या आगे चलकर दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में प्रवेश की गारंटी नहीं है।
• Some of the sports facilities and supporting facilities are in their final stage of completion.
• कुछ खेल सुविधाएँ एवं सहायक सुविधाएँ अभी अंतिम निर्माण चरण में हैं।